Chandra Grahan 2022 (Lunar Eclipse) :चंद्र ग्रहण आज, जानें अपने शहर में ग्रहण का समय

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) आज यानी मंगलवार को लगने जा रहा है। सूतक काल भी शुरू हो गया है। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में चंद्रग्रहण दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो भारत में दिखाई देने के कारण सूतक काल भी मान्य होगा। इस ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

मेष राशि के जातक रहें सावधान

भारत के कुछ जगहों में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा, जबकि अधिकांश शहरों में आंशिक ग्रहण दिखाी देगा। यह ग्रहण मेष राशि पर लग रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। 

 इसे भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। सबसे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण ईटानगर में दिखाई देगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। इसका सूतक काल मान्य होगा। चंद्र ग्रहण मेष और भरणी नक्षत्र में लगेगा। यह ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट पर दिखाई देगा और शाम को 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। सूतक काल सुबह 8 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा। चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 31 मिनट से दुनिया भर में नजर आएगा। भारत में ग्रहण ईटानगर, कोलकाता, पटना, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, रांची, इंदौर और भोपाल में दिखाई देगा। वहीं अन्य शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। दुनिया के अन्य हिस्सों में यह ग्रहण पूर्वोत्तर यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में दिखाई देगा।

Chandra Grahan में क्या न करें (What not to do in Chandra Grahan)

चंद्रग्रहण में कोई भी धार्मिक या शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान देवताओं की मूर्तियां और पेड़पौधों को छूना मना है। चंद्रग्रहण के दौरान यात्रा करना अशुभ माना जाता है। ग्रहण के दौरान किसी भी नुकीली चीज का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!